दैनिक शाक्य समाचार
संत कुमार सिंह
बदायूं। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पहुँचकर शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उनके जीवन संघर्ष और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला। हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष हरिओम मथुरिया ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए कभी समझौता नहीं किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवम मथुरिया, नितिन मौर्य, करण साहू, नंदलाल, लव कुश, रोहित, दिनेश, राजेश मौर्य और आलोक जोशी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को जयंती की बधाई देते हुए महाराणा प्रताप के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।