-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

नगर पंचायत वजीरगंज में मच्छरों के खिलाफ अभियान, चेयरमैन नूर सबा बेगम ने कराई फॉगिंग

रविवार, 3 मई 2026, मई 03, 2026 WIB Last Updated 2026-05-03T16:12:10Z
दैनिक शाक्य समाचार 
महेंद्र पाल
वजीरगंज (बदायूं): नगर पंचायत वजीरगंज में पिछले कुछ समय से मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चेयरमैन नूर सबा बेगम ने जनहित में बड़ा कदम उठाया है। चेयरमैन के निर्देश पर नगर पंचायत की टीम ने सभी वार्डों में सघन फॉगिंग अभियान चलाया। इस दौरान पूरी नगर पंचायत टीम मौके पर मौजूद रही और गली-मोहल्लों में दवा का छिड़काव किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।

मच्छरों की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से मच्छरों का आतंक बना हुआ था, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। ऐसे में फॉगिंग कराना बेहद जरूरी था। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी समय-समय पर इस तरह के कार्य होते रहेंगे ताकि क्षेत्रवासी बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

इस अभियान के संबंध में चेयरमैन नूर सबा बेगम ने कहा, "नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई और जनता का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मच्छरों से होने वाली बीमारियों के बचाव के लिए फॉगिंग कराई जा रही है। आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर सफाई और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।"
नगर पंचायत की इस सक्रियता से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और उन्होंने चेयरमैन के इस कार्य की सराहना की है।
Komentar

Tampilkan

  • नगर पंचायत वजीरगंज में मच्छरों के खिलाफ अभियान, चेयरमैन नूर सबा बेगम ने कराई फॉगिंग
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज