-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

कुँवरगाँव पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बुधवार, 6 मई 2026, मई 06, 2026 WIB Last Updated 2026-05-06T17:30:17Z
दैनिक शाक्य समाचार 
संत कुमार सिंह 
कुँवरगाँव (बदायूँ): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, थाना कुँवरगाँव पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों में मुन्नालाल पुत्र रामस्वरुप (निवासी लाही फरीदपुर), जगदेव पुत्र लालता प्रसाद (निवासी लाही फरीदपुर) और प्रेमशंकर पुत्र वीरेन्द्र सिंह (निवासी कस्बा कुंवरगाँव) शामिल हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/135/170 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तारी के पश्चात सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Komentar

Tampilkan

  • कुँवरगाँव पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज