-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

शांति भंग करने के आरोप में मुजरिया पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

बुधवार, 6 मई 2026, मई 06, 2026 WIB Last Updated 2026-05-06T17:34:17Z
दैनिक शाक्य समाचार 
संत कुमार सिंह 
मुजरिया (बदायूं): जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुजरिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते की है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पप्पू पुत्र सूरजपाल (निवासी ग्राम दरियापुर) और परमल पुत्र ब्रहमजीत (निवासी ग्राम सराय मुडिया खागी) शामिल हैं। दोनों अभियुक्त थाना मुजरिया क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Komentar

Tampilkan

  • शांति भंग करने के आरोप में मुजरिया पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज