-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

राष्ट्रीय रत्न सम्मान से नवाजी गईं अधिवक्ता अलका सिंह का आंवला में भव्य स्वागत

शुक्रवार, 1 मई 2026, मई 01, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T15:52:54Z
दैनिक शाक्य समाचार 
राकेश सिंह 
आंवला (बरेली): प्रसिद्ध समाजसेवी, राष्ट्रीय शूटर एवं उत्तराखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता अलका सिंह के 'राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2026' से सम्मानित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। शुक्रवार को उनके आंवला स्थित निज निवास आगमन पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (अभाक्षम) के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।


अभाक्षम ने किया नागरिक अभिनंदन
अल्का सिंह को हाल ही में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित "असाधारण राष्ट्रीय उपलब्धि वर्ष 2026 - राष्ट्रीय रत्न सम्मान" से विभूषित किया गया है। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अभाक्षम के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, शाल और पटका पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जय गोविन्द सिंह, जुगेंद्र पाल सिंह, मोहन सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, गुड्डू फौजी, विपिन कुमार सिंह चौहान और प्रवीन कुमार सिंह एडवोकेट शामिल रहे।


क्षेत्र का नाम किया रोशन
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अलका सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर न केवल आंवला बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। खेल, कानून और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।


सेवा का संकल्प दोहराया
भावभीने स्वागत से अभिभूत अलका सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक कार्यों और जनसेवा में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन 'जय श्री राम' के जयघोष के साथ हुआ।
Komentar

Tampilkan

  • राष्ट्रीय रत्न सम्मान से नवाजी गईं अधिवक्ता अलका सिंह का आंवला में भव्य स्वागत
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज