-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बिल्सी, बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि, ममता शाक्य ने बाँटी खीर, दिया पंचशील का संदेश

शुक्रवार, 1 मई 2026, मई 01, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T17:07:26Z
दैनिक शाक्य समाचार 
शिव कुमार शर्मा 
बिल्सी, बदायूं, 1 मई 2026। त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य द्वारा आज अपने आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना से हुआ, जिसके बाद क्षेत्र के बौद्ध धर्म अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।


विचार गोष्ठी में बुद्ध के संदेशों पर चर्चा

कार्यक्रम में आयोजित विचार गोष्ठी में ममता शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व को सत्य, अहिंसा, प्रेम, मैत्री एवं करुणा का संदेश दिया। उनके उपदेश जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। शाक्य, मौर्य, कुशवाहा, सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने हमें पंचशील का मार्ग दिखाया। वहीं गजेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बुद्ध ने विश्व को शांति का मार्ग दिखाया और "अपना दीपक स्वयं बनो" का संदेश दिया।

सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण
विचार गोष्ठी के बाद ममता शाक्य ने सम्राट अशोक चौक, अंबियापुर चौराहे पर सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खीर का प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर दीपक चौहान, मृगांग जैन, राहुल सोलंकी, हरिओम सैनी, अवधेश लड्डा माहेश्वरी, पी.डी. सिंह, राकेश शाक्य, डॉ. अरविन्द शाक्य, रामेश्वर बघेल, राममूर्ति शाक्य, भगवान दास सागर, राजेन्द्र शाक्य, दीपचंद आदि मौजूद रहे।
पेट्रोल पंप पर भी प्रसाद वितरण
इसके अतिरिक्त ग्राम बांस बरौलिया स्थित अपने फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर भी ममता शाक्य द्वारा खीर प्रसाद वितरण किया गया।
Komentar

Tampilkan

  • बिल्सी, बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि, ममता शाक्य ने बाँटी खीर, दिया पंचशील का संदेश
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज