-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

डीएम ने स्नान घाटों पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर किया दौरा।

अभयराज सिंह
शुक्रवार, 29 मई 2026, मई 29, 2026 WIB Last Updated 2026-05-29T13:44:27Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूं: - जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न स्नान घाटों का निरीक्षण कर वहां स्थाई व्यवस्था कराने तथा आगामी मुख्य स्नानों पर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में दौरा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न घाटों के निरीक्षण के दौरान स्थाई रूप से पी0ए0 सिस्टम, बैरिकेडिंग, प्रकाश व सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। सभी स्नान शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न हो।
जिलाधिकारी ने तहसील दातागंज के बेला डांडी, तहसील सहसवान के सुखररा घाट, कछला गंगा घाट व अन्य घाटों के निरीक्षण के दौरान घाटों के समीप लगी दुकानों को थोड़ा पीछे हटाने तथा घाटों पर स्थाई पब्लिक एड्रेस (पी0ए0) सिस्टम, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने घाटों पर आमजन व श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पार्किंग, पेयजल व शौचालय आदि व्यवस्थाओं के लिए संकेतक भी लगाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाटों के दोनों छोरों पर जाकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
उन्होंने कहा कि मुख्य स्नान से पूर्व सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए। अधिकारियों की ड्यूटी समय से लगाई जाए तथा मुख्य स्नानों पर अधिकारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। आसपास के ग्रामों के प्रधानों व सभा्रंत व्यक्तियों से संपर्क स्थापित किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका सहयोग लिया जा सके। गोताखोरों की सूची भी आवश्यक रूप से बनाई जाए ताकि सभी स्नान शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न हो।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Comments

Tampilkan

  • डीएम ने स्नान घाटों पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर किया दौरा।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular