-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

जिला अधिवक्ता कल्याण समिति ने लगाया निःशुल्क विधिक सहायता कैंप, लोक अदालत में जरूरतमंदों को मिली मदद

शुक्रवार, 8 मई 2026, मई 08, 2026 WIB Last Updated 2026-05-09T06:52:07Z

प्रमोद सिन्हा 
गाजीपुर (दैनिक शाक्य समाचार): उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज गाजीपुर जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पांडेय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज गौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर जिला अधिवक्ता कल्याण समिति द्वारा एक विशेष पहल करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता कैंप लगाया गया। इस कैंप के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों जैसे महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, अनुसूचित जाति व जनजाति के सदस्यों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को कानूनी परामर्श और सहायता प्रदान की गई।
समिति के इस सेवा कार्य में वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र श्रीवास्तव, चंद्र मोहन सिंह, राकेश कुमार, रबनवाज सिद्दकी, राहुल शर्मा, वेद प्रकाश, मनोज कुमार और अजय कुमार सहित कई अधिवक्ताओं ने सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। जिला अधिवक्ता कल्याण समिति के इस मानवीय प्रयास की सराहना की जा रही है।
Komentar

Tampilkan

  • जिला अधिवक्ता कल्याण समिति ने लगाया निःशुल्क विधिक सहायता कैंप, लोक अदालत में जरूरतमंदों को मिली मदद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज