दैनिक शाक्य समाचार
महेंद्र पाल
बगरैन (बदायूं): वजीरगंज थाना क्षेत्र की कस्वा बगरैन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर नए चौकी प्रभारी के रूप में उपनिरीक्षक अखिल तोमर ने कार्यभार संभाल लिया है। निवर्तमान चौकी प्रभारी रिंकू कुमार के स्थानांतरण के लगभग एक महीने बाद, सिविल लाइन थाने से आए अखिल तोमर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनता और व्यापारियों से किया संवाद
पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत चौकी प्रभारी अखिल तोमर ने क्षेत्र के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, समाजसेवियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ परिचय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
सुरक्षा और शांति प्राथमिकता
अखिल तोमर ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और आम जनमानस को सुरक्षित महसूस कराना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि खुराफात करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
महत्वपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र
बगरैन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के अंतर्गत 18 गांव आते हैं। यह क्षेत्र सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी सीमाएं बरेली से लगती हैं और रेलवे स्टेशन भी इसी क्षेत्र में आता है। कस्वा बगरैन एक मुख्य बाजार है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब बगरैन पुलिस की है।
बैठक में मौजूद गणमान्य
इस अवसर पर आईरा (All India Reporters Association) के जिलाध्यक्ष ठाकुर वेदपाल सिंह ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान दीपक वाष्णेय, राशिद खान, महेश गुप्ता, मोहित सिंह, जितेंद्र गुप्ता, नवनीत सुमन, रविलाल सिंह, आदित्य भदौरिया, तेजपाल शर्मा और नवल यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।