दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली। सामाजिक संस्था जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली सिटी के सदस्यों द्वारा शनिवार, 9 मई 2026 को नगर पालिका परिषद स्थित गौशाला में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़, चोकर, फल एवं रोटियां खिलाकर गौसेवा की तथा उनके संरक्षण एवं सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुमित गोयल एडवोकेट ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति एवं मानवीय संवेदनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर सेवा कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों में सचिव सोमवीर सिंह, सदस्य चितरंजन गुप्ता, अंकुश गुप्ता, प्रशान्त गर्ग, नितिन अग्रवाल, विपुल गोयल एवं पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल शामिल रहे।
सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।