दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली, 07 मई 2026 : बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने बुधवार को अपने बिसौली आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
विधायक ने पुलिस, राजस्व, बिजली, गैस सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर ठाकुर रामवीर सिंह एडवोकेट, डायरेक्टर शेखपुर चीनी मिल, पंकज सिंह चौहान पूर्व जिला उपाध्यक्ष, नीतू पाल जिला मंत्री, सनवीर पाल पूर्व सांसद प्रतिनिधि, प्रभाकर शर्मा लिट्टे, पुनीत शाक्य सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।