-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह व थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने नवनियुक्त कांस्टेबलों को दिए बेहतर पुलिसिंग के गुर

शनिवार, 2 मई 2026, मई 02, 2026 WIB Last Updated 2026-05-02T10:37:09Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 
संत कबीर नगर - पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना महुली परिसर में नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से नव नियुक्त पुलिस कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के मूल मंत्र बताए बैठक में दोनों अधिकारियों की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से देखने को मिली जहां उन्होंने कांस्टेबलों को न केवल सैद्धांतिक बल्कि व्यावहारिक पुलिसिंग के अनुभव भी साझा किए अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में विश्वास स्थापित करने का महत्वपूर्ण दायित्व है अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने सभी नव नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनता के साथ विनम्र व्यवहार रखें शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं
इसके साथ ही साइबर अपराध महिला सुरक्षा यातायात प्रबंधन बीट पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण के आधुनिक तरीकों की जानकारी देते हुए उन्हें सतर्क एवं संवेदनशील पुलिसिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया बैठक के अंत में दोनों अधिकारियों ने सभी नवनियुक्त कांस्टेबलों को निष्ठा अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल सेवा जीवन की शुभकामनाएं दीं थाना महुली पुलिस जनसेवा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है!
Komentar

Tampilkan

  • अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह व थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने नवनियुक्त कांस्टेबलों को दिए बेहतर पुलिसिंग के गुर
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज