दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर आपराधिक घटनाओं को लेकर बैठक में तीव्र चिंता व्यक्त की गई।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनीस अहमद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा को केवल आश्वासन तक सीमित न रखे, बल्कि ठोस कदम उठाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “व्यापारी सुरक्षा आयोग” का गठन अब समय की सबसे बड़ीआवश्यकता बन चुका है, जिससे व्यापारियों को न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान हालात में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यह स्थिति न केवल व्यापार के लिए, बल्कि पूरे आर्थिक तंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन की जोरदार मांग उठाई और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो व्यापारी समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा।प्रदेश अध्यक्ष अनीस अहमद ने यह भी घोषणा की कि भारतीय आदर्श व्यापार मंडल व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा और इस मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएगा!
यह बैठक व्यापारियों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए एक निर्णायक पहल के रूप में देखी जा रही है, जिसने प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र में हलचल तेज कर दी है।