-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

मैनपुरी, राशि ग्लोबल स्कूल में महिला जन आक्रोश एवं आरक्षण पर प्रेरणादायक समारोह

शनिवार, 2 मई 2026, मई 02, 2026 WIB Last Updated 2026-05-02T11:23:45Z
दैनिक शाक्य समाचार 

मैनपुरी। शनिवार को राशि ग्लोबल स्कूल में “महिला जन आक्रोश एवं महिला आरक्षण” विषय पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भागीदारी की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेयरमैन संगीता गुप्ता रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथियों के रूप में मनोरमा सिंह ऊषा त्रिपाठी, शकविता राठौर, कार्यक्रम संयोजक नीतू चौहान, साधना गुप्ता, कमलेश राठौर, विनायका, शालिनी अग्रवाल, शशि राजपूत और सरिता चौहान सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और महिला आरक्षण के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए इसे समाज में समानता और सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषणों और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रिचा मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं को समाज में समान अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता ही एक मजबूत और प्रगतिशील समाज की नींव है।
कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों और उपस्थित जनसमूह ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
Komentar

Tampilkan

  • मैनपुरी, राशि ग्लोबल स्कूल में महिला जन आक्रोश एवं आरक्षण पर प्रेरणादायक समारोह
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज