-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बदायूं के सूरजकुंड मझिया में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध जयंती, धम्म यात्रा निकाली गई!

शुक्रवार, 1 मई 2026, मई 01, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T15:59:08Z
दैनिक शाक्य समाचार 
महेंद्र पाल
बदायूं, 1 मई 2026। बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भगवान बुद्ध समाज कल्याण सोसाइटी द्वारा आज सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल सूरजकुंड मझिया, बदायूं में बुद्ध जयंती कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया।

धम्म यात्रा को दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्देशक/प्रवक्ता जयप्रकाश मौर्य ने आरटीओ के निकट सम्राट अशोक परिवर्तन चौक से धम्म यात्रा को पंचशील ध्वज दिखाकर रवाना किया। "एक दो तीन चार, बौद्ध धर्म की जय जयकार" और "नमोबुद्धाय" के गगनभेदी नारों के साथ निकली यह धम्म यात्रा लालपुर, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, इंदिरा चौक, दातागंज चौराहा होते हुए सूरजकुंड मझिया स्थित बुद्ध विहार पर पहुंची। वहां पूजा-वंदना और भिक्षुओं के साथ बुद्ध वंदना की गई। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें कई जगहों से आए बौद्ध विद्वानों ने सहभागिता की।
बुद्ध के उपदेशों पर डाला प्रकाश
मुख्य आचार्य ने भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि जयप्रकाश मौर्य ने कहा, "भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी 152 देशों में ऐसे ही नहीं पहुंचे हैं। उनके समय में हमारा देश विश्व गुरु हुआ करता था और अन्य देशों से लोग यहां पढ़ने आते थे। ऐसे महान पुरुष की जयंती हर वर्ष बैसाख पूर्णिमा को सूरजकुंड में मनाई जाती है और हमेशा मनाई जाएगी। यह दिन बहुत ही खुशी का दिन है। इसे गांव-शहर, कस्बा, देश-प्रदेश, जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर बढ़-चढ़कर मनाया जा रहा है।"

भेदभाव न करने का लिया संकल्प
विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य गणेश चंद्र शाक्य ने कहा, "आज हमें संकल्प लेना है कि बुद्ध के समय में किसी व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नहीं होता था, तो हम भी कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। भारत को पुनः विश्व गुरु, सोने की चिड़िया और विश्व विजेता बनाना है।" कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे होमेंद्र स्वरूप शाक्य बौद्ध जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
खीर का वितरण, ये रहे मौजूद
कार्यक्रम को सफल बनाने में दयाशंकर मौर्य का विशेष योगदान रहा। जिला अध्यक्ष गायत्री बौद्ध ने सभी को खीर वितरण कराई।
इस अवसर पर दयाशंकर मौर्य, विजय प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, गणेश चंद्र शाक्य, होमेंद्र स्वरूप बौद्ध, लोकेश शाक्य, रेनू देवी, भैया लाल, जयप्रकाश शाक्य, जयप्रकाश मौर्य, प्रदीप शाक्य प्रधान, प्रमोद शाक्य, किसान एकता संघ बदायूं के जिला अध्यक्ष हंसराज शाक्य, अशोक शाक्य, आदर्श शाक्य, हेमलता शास्त्री, प्रवेश शाक्य, सर्वेंद्र शाक्य, अर्चना शाक्य, प्रज्ञा शाक्य, सोनी मौर्य, साहब सिंह बौद्ध, अनमोल कुमार, हर्षित शाक्य, सुलेखा आदि मौजूद रहे।
Comments

Tampilkan

  • बदायूं के सूरजकुंड मझिया में धूमधाम से मनाई गई बुद्ध जयंती, धम्म यात्रा निकाली गई!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular