-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

सड़क दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों से मारपीट, हजरतपुर पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए

शुक्रवार, 1 मई 2026, मई 01, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T15:38:53Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीरसिंह शाक्य

बदायूं, 1 मई 2026।थाना हजरतपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

क्या है मामला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। दिनांक 30.04.2026 को शाम 4:30 बजे थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम चितरी में दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई थी। दुर्घटना में घायल अजय पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम सुकटिया को जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक अजय का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम कराया।

मारपीट के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
सड़क दुर्घटना के बाद विपक्षीगण द्वारा मृतक के परिजनों के साथ मारपीट की गई। मृतक के चाचा नेकसू सिंह की तहरीर पर थाना हजरतपुर में मु0अ0सं0 57/2026 धारा 281/125(b)/106/191(2)/115(2) बीएनएस के तहत अनुज आदि 3 नामजद व 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
थाना हजरतपुर पुलिस ने आज दिनांक 01.05.2026 को मु0अ0सं0 57/26 धारा 281/125(b)/105/191(2)/115(2)/324(2) BNS से संबंधित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया:
1. *अनुज पुत्र जितेन्द्र*
2. *विपिन पुत्र जितेन्द्र*
3. *जितेन्द्र पुत्र हरपाल*
सभी निवासी ग्राम चितरी, थाना हजरतपुर, जनपद बदायूं हैं।

आपराधिक इतिहास
- *अनुज*: मु0अ0सं0 57/26 धारा 281/125(b)/105/191(2)/115(2)/324(2) BNS
- *विपिन*: 1. मु0अ0सं0 57/26 धारा 281/125(b)/105/191(2)/115(2)/324(2) BNS, 2. मु0अ0सं0 0113/2018 धारा 279/304-A/338/342 भादवि
- *जितेन्द्र*: 1. मु0अ0सं0 57/26 धारा 281/125(b)/105/191(2)/115(2)/324(2) BNS, 2. मु0अ0सं0 0113/2018 धारा 279/304-A/338/342 भादवि

गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 प्रदीप कुमार दुबे व टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।
Comments

Tampilkan

  • सड़क दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों से मारपीट, हजरतपुर पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular