-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

उपजा कार्यालय पर पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी की गई

शनिवार, 30 मई 2026, मई 30, 2026 WIB Last Updated 2026-05-30T13:00:53Z
उपजा कार्यालय पर पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी की गई


महान पत्रकार स्व0 राजरूप शुक्ला के पुत्र सोनू को किया गया सम्मानित 


दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 


गाजीपुर ।आज 30 मई हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्टस एसोसिएशन( उपजा) के तत्वावधान में पत्रकार पॉइंट टैगोर मार्केट कचहरी स्थित कार्यालय पर शनिवार को समय 2:00 बजे एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने आज की पत्रकारिता एवं आज से 200 वर्ष पूर्व हिन्दी पत्रकारिता को संदर्भित करते हुए अपना-अपना विचार व्यक्त किया ।जिसमें मुख्य अतिथि रहे डॉक्टर विजेंद्र प्रताप सिंह ने आज की पत्रकारिता के साथ साथ रामायण काल, महाभारत आदि समय की पत्रकारिता पर अपना विचार रखते हुए पत्रकारों की एकता एकजुटता पर बल दिया। 
कार्यक्रम में महानपत्रकार स्व0राजरूप शुक्ला के पुत्र सोनू को सम्मानित किया गया।
 प्रमुख वक्ताओं में अनिल उपाध्याय ,अभिषेक सिंह ,डॉ अजय प्रताप, सुमन सिंह सकरवार, सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, छात्र नेता सदानन्द यादव ,भाजपा के मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, प्रमोद कुमार राय ,आशुतोष त्रिपाठी ,दुर्ग विजय सिंह ,कबी दिनेश चन्द्र शर्मा ,रुद्र नारायण शर्मा ,अमरजीत राय ,तनवीर खाँ, देवव्रत शर्मा, विनोद गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, सूर्यवीर सिंह ,अंकित सिंह, अनिलाभ आदि रहे ।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उधम सिंह व संचालन राजेश सिंह ने किया।
Komentar

Tampilkan

  • उपजा कार्यालय पर पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी की गई
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज