कोतवाली थाना क्षेत्र में होटल कारोबारी के पुत्र की हत्या के मामले में ₹100000 इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/मृत
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर दिनांक 03.06.26 को अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रभारी स्वाट गाज़ीपुर व थानाध्य्क्ष करंडा मय टीम आदर्श बाजार मे मौजूद थे ।जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त पौहारी बाबा मठ पुलिया के पास मौजूद है। जल्दी किया गया तो पकड़ा जा सकता है सूचना को सही मानते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की गिरफ़्तारी हेतु प्रयास किया गया तो मौजूद व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर पिस्टल से फायर करते हुए मोटरसाइकिल से गंगा नदी की तरफ भागने लगा मौजूद पुलिस टीम द्वारा जरिये दूरभाष कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए बदमाश का पीछा किया गया ग्राम कुर्था टूबवेल के पास पुलिस टीम द्वारा खुद को घिरा देख मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से पुनः निशाना लगाकर फायर करने लगा, पुलिस टीम द्वारा आत्मराक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो बदमाश के सीने में गोली लगने से वह घायल हो गया । जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिला हॉस्पिटल गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया उपरोक्त घटनाक्रम मे स्वाट प्रभारी के हाथ मे गोली लगी है ।जिससे वो घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल गाज़ीपुर मे चल रहा है । एक गोली करंडा थानाध्यक्ष के बुलेटप्रूफ जैकेट मे लगी । पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।