-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्यों में उत्साहजनक प्रगति।

अभयराज सिंह
शुक्रवार, 5 जून 2026, जून 05, 2026 WIB Last Updated 2026-06-05T11:42:26Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जनपद बदायूं में निर्धारित कार्यक्रमानुसार संचालित किया जा रहा है। जनपद में कुल 6,082 प्रगणकों एवं 1,014 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है, जो घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से गणना कार्य संपादित कर रहे हैं।
यह संपूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल है तथा एचएलओ एप्प के माध्यम से संचालित की जा रही है। गणना के दौरान परिवारों एवं मकानों से संबंधित जो सूचनाएँ संकलित की जा रही हैं, वे शासन एवं सरकार को जनहितकारी योजनाओं, नीतियों तथा विकास कार्यक्रमों के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेंगी।
जनपद बदायूं को कुल 6,257 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों (एचएलबी) में विभाजित किया गया है। प्राप्त प्रगति के अनुसार शुक्रवार की दोपहर तक कुल 2,729 एचएलबी में क्षेत्रीय कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का क्षेत्रीय कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक निर्धारित है। जनपद प्रशासन का लक्ष्य है कि 10 जून 2026 तक सभी एचएलबी में क्षेत्रीय कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इसके उपरांत शेष अवधि में उन मकानों का पुनः भ्रमण किया जाएगा जो प्रथम भ्रमण के दौरान बंद पाए गए थे, ताकि कोई भी मकान गणना से वंचित न रह जाए।
जनपद प्रशासन समस्त नागरिकों से अपील करता है कि जनगणना कर्मियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहयोग प्रदान करें।

Comments

Tampilkan

  • जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्यों में उत्साहजनक प्रगति।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular