3 व 4 जून को होगी टीजीटी परीक्षा डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
सीसीटीवी बिजली सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष जोर 6 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर - जनपद में 3 व 4 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक टीजीटी परीक्षा को सकुशल निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे अधिकारियों को बताया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित टीजीटी परीक्षा जनपद के 6 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी प्रथम पाली सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित होगी
जिलाधिकारी ने परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के कमरों में सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर को एक्टिव मोड में रखने को कहा, जिससे किसी भी स्थिति में निगरानी व्यवस्था प्रभावित न हो डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले मार्गों का पूर्व निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की देरी न हो परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू करने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन एवं आईटी गैजेट्स के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए
अभ्यर्थियों की सघन तलाशी प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं अनुचित साधनों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने पर भी जोर दिया गया प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे