साइबर सेल थाना बहरियाबाद के प्रयास से यूपीआई द्वारा फ्रॉड की गयी 4100/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आवेदक सूर्यजीत प्रसाद पुत्र जयमुरत राम निवासी ग्राम उकरांव थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्रॉड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल बहरियाबाद द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक शिवशरन सिंह के खाते में उनके साथ फ्रॉड की गयी कुल 4100/- रुपये होल्ड करायी गयी तथा उक्त धनराशि I4C द्वारा प्रचलित CFCFRMS के MRM पोर्टल से सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस करायी गयी ।
आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद किया गया ।