डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर, 23 जून 2026।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन कंट्रोल रूम परिसर, गाज़ीपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित चेतना के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 20 पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद गाज़ीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने अमलतास का पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त आंवला, आम एवं नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे विशिष्ट अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लगाए गए।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर आर.आई., स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, उमेश कुमार श्रीवास्तव (शिव शिवा "स्नेह" संस्था), वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया गया यह पौधरोपण राष्ट्रसेवा और प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।कार्यक्रम का समापन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के संकल्प के साथ हुआ।