-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

बुधवार, 24 जून 2026, जून 24, 2026 WIB Last Updated 2026-06-24T13:28:02Z
सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित


दैनिक शाक्य समाचार 
अभय राज सिंह 

बदायूँ: 24 जून। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राज्य पोषण मिशन, शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक तथा पशुपालन विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अवगत कराया कि जुलाई 2026 से सितंबर 2026 तक सम्पूर्ण अभियान 6.0 संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत गर्भावस्था से लेकर बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही धात्री माताओं एवं बालक-बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों के कायाकल्प एवं शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाया जाए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान वर्षा एवं बाढ़ की संभावित परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए गोवंशों की सुरक्षा, संरक्षण एवं चारा-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उपयुक्त स्वतः रोजगार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
-----
Komentar

Tampilkan

  • सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज