-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट डीएम व एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

बुधवार, 24 जून 2026, जून 24, 2026 WIB Last Updated 2026-06-24T16:09:34Z
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट डीएम व एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा


दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संत कबीर नगर - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 जून को तहसील धनघटा क्षेत्र स्थित बाबा बैजूनाथ धाम में प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम की सुरक्षा यातायात पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की
बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था रूट डायवर्जन सुरक्षा व्यवस्था तथा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी संवेदन शीलता सतर्कता और अनुशासन के साथ करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल के सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर एवं सघन चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही यातायात डायवर्जन योजना को प्रभावी ढंग से लागू कर आमजन को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखा जाए फायर ब्रिगेड एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम को भी पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित स्थानों पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहें और कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में कोई कमी न रहने दें इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस अमला अंतिम तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है
Komentar

Tampilkan

  • मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट डीएम व एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज