परसेरा गांव में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया
दैनिक शाक्य समाचार
संत कुमार सिंह
*बिसौली/बदायूं, 25 जून 2026 थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम परसेरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 9 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। इसमें 315 बोर का तमंचा, कारतूस का खोखा, भाले, फरसा, सरिया व डंडे शामिल हैं।
*क्या है मामला:* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बिसौली पुलिस ने कार्रवाई की। ग्राम परसेरा में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद में मारपीट हो गई थी। इस संबंध में थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 261/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/109(1)/121(1) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
*गिरफ्तार अभियुक्त:* पुलिस ने बुधवार को 1. वीरेंद्र पुत्र स्व. ब्रजपाल, 2. विचारदेव पुत्र स्व. लटूरी, 3. अनिल पुत्र रामवीरेश, 4. नेजपाल पुत्र थान सिंह, 5. अखिलेश पुत्र हरवीर, 6. अमरपाल पुत्र श्रीपाल, 7. प्रवेश पुत्र कस्तूरी, 8. राजीव पुत्र सुरेशपाल व 9. करुपाल पुत्र नेजपाल, सभी निवासी ग्राम परसेरा, थाना बिसौली को गिरफ्तार कर लिया।
*हथियारों का जखीरा बरामद:* गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 नुकीला भाला, 02 लकड़ी के डंडे, 01 स्टील का पाइप, 01 चपटेदार भाला, 01 डंडा, एक फरसा व एक सरिया बरामद हुआ। वहीं अभियुक्त करुपाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में करुपाल के विरुद्ध धारा 3/25(1-b)a/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*पुलिस टीम:* गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उ0नि0 मौ0 अब्बास थाना बिसौली मय पुलिस टीम शामिल रही।