दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली। स्थानीय विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ "राजू भैया" ने गुरुवार को कैंप कार्यालय पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याएं बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के सामने रखीं। जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह और आपसी मतभेद के मामले सामने आए। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर गंभीरता से उनकी बात सुनी। उन्होंने अपनी सूझबूझ से कई परिवारों और ग्रामीणों के बीच चल रहे पुराने आपसी मतभेदों को मौके पर ही सुलझा दिया। त्वरित फैसले होने पर फरियादियों के चेहरे खिल उठे। इसके अलावा बिजली, पुलिस, से जुड़ी जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए बिसौली विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और समर्थक मौजूद रहे।