-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बीएमएस के जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

सोमवार, 1 जून 2026, जून 01, 2026 WIB Last Updated 2026-06-01T09:14:31Z
बीएमएस के जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन


दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 


गाजीपुर। भारतीय मजदूर संघ की ओर से शहर स्थित एक होटल में जिला अधिवेशन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।  
    इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि कर्मचारी हित में हमें एक होकर कार्य करना होगा, और मैं सदैव कर्मचारी हित के लिए अपने संगठन भारतीय मजदूर संघ के माध्यम से विरोध व धरना प्रदर्शन कर कर्मचारी हित के निस्तारण का कार्य कराता रहूँगा। क्षेत्रिय सचिव राकेश पांडेय ने कहा कि हमें एक होकर सरकार के खिलाफ लड़ना होगा जब हम एक होंगे तभी सरकार हमारी बात सुनेगी। 
    इस दौरान नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा, जिला मंत्री दीपक राय, संरक्षक यूपी राय, चंद्रमोहन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय, कार्यवाहक अध्यक्ष मोइम खान, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जयवीर, नंदलाल यादव, विजय कृष्ण, प्रमिला, संयुक्त मंत्री उमेश यादव, अजीत पाल, विपिन रावत एवं प्रचार मंत्री छाया राय व कोषाध्यक्ष पी. के. राय बने । कार्यक्रम में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार करते हुए भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया
Komentar

Tampilkan

  • बीएमएस के जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज