-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर परराज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अवसर पर पौधरोपण किया।

शुक्रवार, 5 जून 2026, जून 05, 2026 WIB Last Updated 2026-06-05T10:18:31Z
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर परराज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अवसर पर पौधरोपण किया।



दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 

गाजीपुर 05 जून, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने आवास पर एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में पौधरोपण किया।
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि, वृक्ष हमारी संस्कृति का आधार हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से हर घर जुड़े, तभी हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दे पाएंगे। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है। सभी नागरिक अपने जन्मदिन, वर्षगांठ पर एक पौधा अवश्य लगाएं।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने कहा कि, नगर पालिका क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना हमारी प्राथमिकता है। मेडिकल कॉलेज जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण से आमजन को प्रेरणा मिलेगी। नगर पालिका द्वारा शहर के सभी वार्डों और पार्कों में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। नागरिक भी इसमें सहयोग करें। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य यादव, जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित वन विभाग के कर्मचारी, नगर पालिका के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Comments

Tampilkan

  • विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर परराज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अवसर पर पौधरोपण किया।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular