दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली: बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया इस दौरान क्षेत्र से आए सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याएं बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के सामने रखी जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह और आपसी मतभेद से जुड़े मामले सामने आए。आपसी मतभेद और भूमि विवादों का हुआ मौके पर निस्तारण जनता दर्शन के दौरान विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर उनकी समस्याएं बेहद गंभीरता से सुनीं उन्होंने अपनी सूझबूझ और मध्यस्थता से कई परिवारों और ग्रामीणों के बीच चल रहे आपसी मतभेदों को मौके पर ही सुलझा दिया त्वरित समाधान मिलने पर फरियादियों ने राहत महसूस की और बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के इस प्रयास की जमकर सराहना की अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनने के बाद, बिसौली विधायक ने बिजली और पुलिस से संबंधित जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन पर दिशा-निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जनता की सेवा में निरंतर तत्पर बिसौली क्षेत्र की जनता के उत्थान और समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक आशुतोष मौर्य लगातार सक्रिय हैं जनता दर्शन के माध्यम से वे गाँव-गाँव से आ रहे फरियादियों को त्वरित न्याय और समाधान प्रदान कर रहे हैं, ताकि आम जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े!