डीएम ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
0-5 वर्ष के 3.11 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 858 बूथों पर चलेगा अभियान
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - जनपद में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में स्थापित पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामानुज कनौजिया प्रतिरक्षण अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लक्षित बच्चों तक घर-घर पहुंचकर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाए तथा कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहने पाए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामानुज कनौजिया ने बताया कि जनपद में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 311141 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए नगरीय क्षेत्र खलीलाबाद सहित जनपद के सभी नौ विकास खंडों में कुल 858 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं जिनमें खलीलाबाद नगर क्षेत्र में 27 बूथ शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 489 हाउस टू हाउस टीमों 28 ट्रांजिट टीमों तथा 13 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य करेंगी स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाएं।