विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों व मोहर्रिरों के साथ एएसपी ने की समीक्षा बैठक दिए आवश्यक निर्देश
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में विभिन्न पुलिस प्रकोष्ठों के प्रभारियों मालखाना मोहर्रिरों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए बैठक में मॉनिटरिंग सेल पैरवी प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस शाखा कम्युनिटी पुलिसिंग महिला मिशन शक्ति केंद्र वामा सारथी वेलफेयर तथा थानों के मालखाना मोहर्रिरों ने सहभागिता की अपर पुलिस अधीक्षक ने न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को समयबद्ध सजा दिलाने जन शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण एवं त्वरित निस्तारण तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया
उन्होंने मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए साथ ही मालखाना मोहर्रिरों को मुकदमों से संबंधित माल एवं संपत्तियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा उनके नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देशित किया बैठक में वामा सारथी योजना के तहत पुलिस परिवारों के कल्याणार्थ संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निष्ठा पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत देते हुए कहा कि बेहतर कार्यशैली से आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा