महुली पुलिस का पैदल गश्त व वाहन चेकिंग अभियान साइबर अपराधों के प्रति भी किया जागरूक
बाजार बैंक एटीएम व संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई सतर्कता लोगों से सीसीटीवी लगाने की अपील
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर थाना महुली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त वाहन चेकिंग एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया अभियान का उद्देश्य अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा थाना महुली पुलिस ने कस्बा महुली सहित आसपास के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों भीड़ भाड़ वाले इलाकों बैंक एटीएम प्रतिष्ठानों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई तथा यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने व्यापारियों दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होती है इसके अलावा थाना महुली पुलिस ने नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए अज्ञात लिंक फोन कॉल संदिग्ध संदेश एवं लालच पूर्ण ऑनलाइन ऑफर से सतर्क रहने की सलाह दी लोगों को बैंक खाता एटीएम कार्ड ओटीपी यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारियां साझा न करने की हिदायत दी गई साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई
पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि व्यक्ति अथवा कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल पुलिस को दें थाना महुली पुलिस ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे जागरूकता एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे