-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दुर्दांत अपराधी अमित राय व 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर मय 04 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026, जुलाई 03, 2026 WIB Last Updated 2026-07-03T12:32:33Z
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दुर्दांत अपराधी अमित राय व 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार 
कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर मय 04 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद


दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 
▪️ 
गाज़ीपुर दिनांक 02.07.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 02 मोटरसाईकिल सवार अभियुक्तों द्वारा वादी प्रवीण कुमार उपाध्याय निवासी ग्राम रेणमार थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर हाल पता अष्टभुजी कालोनी थाना कोतवाली गाजीपुर के घर पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की नीयत से वादी पर फायर किया गया था । घटना में वादी के प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 0461/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था । 
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.07.2026 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्तों अमित राय पुत्र राम प्रवेश राय उम्र करीब 36 वर्ष व आयुष राय पुत्र शैलेंद्र राय उम्र करीब 21 वर्ष निवासीगणजोगामुसाहिब, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को चेकिंग के दौरान सुखदेवपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
आरोपी अमित राय उपरोक्त ने वर्ष 2016 में वादी श्री प्रवीण कुमार उपाध्याय के पिता की गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिस संबंध में थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 101/2016 धारा 120 बी/302/307/41/411/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्त अमित राय थाना करीमुद्दीनपुर का शातिर हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती व गैंगेस्टर समेत लगभग 26 मुकदमें दर्ज हैं व बिहार प्रांत में भी इसके विरूद्ध मुकदमें पंजीकृत हैं ।
Komentar

Tampilkan

  • थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दुर्दांत अपराधी अमित राय व 01 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर मय 04 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज