-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

वन महोत्सवके अंतर्गत पू0 मा 0विद्यालय अख्तियारपुर मे ग्रीन चौपाल एवंआम भंडारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026, जुलाई 03, 2026 WIB Last Updated 2026-07-03T12:31:48Z
वन महोत्सवके अंतर्गत पू0 मा 0विद्यालय अख्तियारपुर मे ग्रीन चौपाल एवंआम भंडारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 


गाजीपुर, 03 जुलाई, 2026 वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अख्तियारपुर, विकास खंड सदर में वन महोत्सव, ग्रीन चौपाल एवं आम भंडारा कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सदर राजदेव सिंह यादव ने मौलश्री के पौधे का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत परिसर में आम, आंवला, अमरूद, जामुन, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 20 पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। उन्होने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम के दौरान आयोजित ग्रीन चौपाल में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा पौधों के संरक्षण के संबंध में उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों की उपयोगिता, उनके संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेश प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर आम भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुन्ना सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी सदर आदित्य यादव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सदर उपेंद्र कुमार वर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना रहा।
Komentar

Tampilkan

  • वन महोत्सवके अंतर्गत पू0 मा 0विद्यालय अख्तियारपुर मे ग्रीन चौपाल एवंआम भंडारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज