-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

महुली पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ तीन शातिर गिरफ्तारपांच चोरी की मोटरसाइकिलें और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कई जिलों में करते थे वारदात

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, जुलाई 24, 2026 WIB Last Updated 2026-07-24T14:08:17Z
महुली पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ तीन शातिर गिरफ्तार


पांच चोरी की मोटरसाइकिलें और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कई जिलों में करते थे वारदात

दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव 


संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं पुलिस अब बरामद वाहनों के संबंध में अन्य जनपदों से जानकारी जुटाकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने मैनसिर नहर पुलिया के पास से रामचन्द्र गुप्ता निवासी रामपुर खलीलाबाद प्रियांशु सिंह उर्फ सिंटू निवासी खरवनिया कला महुली तथा कुनाल निवासी इमिलडिहा सहजनवा गोरखपुर को गिरफ्तार किया
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीनों को अलग-अलग मोटर साइकिलों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटर साइकिलें देवरिया लखनऊ और बाराबंकी सहित विभिन्न जनपदों से चोरी की गई थीं। उनकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी मैनसिर स्थित आरओ प्लांट के पास से बरामद की गईं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जिलों में मोटरसाइकिल चोरी करते थे चोरी के वाहनों को कम कीमत पर बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे और उसी से अपना खर्च चलाते थे पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने जा रहे थे तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया बरामदगी में एक पैशन प्रो एक सुपर स्प्लेंडर एक पल्सर एक हीरो एचएफ डीलक्स एक पल्सर 150 सीसी तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन शामिल हैं
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय उपनिरीक्षक गौतम यादव उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह निरीक्षक अजय सिंह समेत महुली थाना एंटी थेफ्ट सेल और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही
Komentar

Tampilkan

  • महुली पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ तीन शातिर गिरफ्तारपांच चोरी की मोटरसाइकिलें और तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कई जिलों में करते थे वारदात
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज