-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

डीएम ने किया टीईटी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण।

अभयराज सिंह
गुरुवार, 2 जुलाई 2026, जुलाई 02, 2026 WIB Last Updated 2026-07-02T13:26:29Z

बदायूँ: - जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 के लिए बनाए गए समस्त 15 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम दिन की परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा 02, 03 व 04 जुलाई को आयोजित की जा रही उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, पर्यवेक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा निर्र्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा, पार्किंग, प्रकाश, साफ सफाई, सीसीटीवी कैमरे आदि व्यवस्थाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता, गोपनीयता और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। परीक्षा के सफल, शान्तिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अन्तर्गत धारा-163 लगा दी गई है।
डीएम ने बताया कि परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200-300 मीटर की परिधि में साइबर कैफे, फोटो कॉपी, प्रिन्टिंग दुकाने बन्द रहेगी। परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारण यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ अन्य संचार संबंधी उपकरण एवं आई0टी0 गैजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Komentar

Tampilkan

  • डीएम ने किया टीईटी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज