दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली। बिसौली मंडल मंत्री अनिता शर्मा के नाती के जन्मदिवस के अवसर पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" कार्यक्रम स्थल पहुंचे और मंडल मंत्री के नाती को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान मंडल मंत्री अनिता शर्मा ने विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" का पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का माहौल आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा, जहां उपस्थित लोगों ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रभाकर शर्मा "लिट्टे" सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।