-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

डेयरी कॉन्क्लेव में 28 लाभार्थियों को वितरित किए गए चयन-पत्र।

अभयराज सिंह
बुधवार, 5 अगस्त 2026, अगस्त 05, 2026 WIB Last Updated 2026-08-05T15:27:25Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत चयनित 28 लाभार्थियों को चयन-पत्र वितरित किए तथा योजनाओं का लाभ लेकर दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन को आय का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी नन्द बाबा दुग्ध मिशन सहित अन्य जनपदीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कॉन्क्लेव के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी के विशेषज्ञ डॉ0 रोशन सिंह ने उपस्थित लाभार्थियों को उन्नत डेयरी प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी दी।
Komentar

Tampilkan

  • डेयरी कॉन्क्लेव में 28 लाभार्थियों को वितरित किए गए चयन-पत्र।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज