बखिरा पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार, 455 ग्राम गांजा बरामद
एक अभियुक्त गिरफ्तार,एनडीपीएस एक्ट में दर्ज था मुकदमा
दैनिक शाक्य समाचार |
दिव्य श्रीवास्तव
संतकबीरनगर - जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 455 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना बखिरा में दर्ज मु0अ0सं0 311/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त जाबिर उर्फ जावेद पुत्र अतहर उर्फ अख्तर रजा, निवासी रसूलाबाद लेड़ुआ महुआ, थाना बखिरा, जनपद संतकबीरनगर को ग्राम बन्डा नाला के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 455 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में उपनिरीक्षक राम मिलन साहनी, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, कांस्टेबल लवकेश यादव, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल प्रमोद शर्मा शामिल रहे पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा