हर घर तिरंगा रैली में देशभक्ति के नारों से गूंजा केयान डिस्टलरीज, गीडा
भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा परिसर, सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिखाया राष्ट्रप्रेम
दैनिक शाक्य समाचार |
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - आजादी के अमृत भाव को जन-जन तक पहुंचाने और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, गीडा में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रातः 11:30 बजे स्टोर के सामने से प्रवेश द्वार तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के दौरान पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। कर्मचारियों में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर एमडी विनय कुमार सिंह ने कहा कि भारत वर्ष के अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि केवल उन्हें याद करना ही नहीं, बल्कि उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए संकल्प लेना भी है। हर हाथ को रोजगार, हर गली-मोहल्ले में खुशहाली, हर खेत में हरियाली तथा हर गांव और खलिहान में उत्सव एवं उमंग का वातावरण बनाना ही राष्ट्रभक्तों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।
रैली में डीजीएम अमित कुमार पांडेय, अभिषेक दुबे, आशीष कुमार राय, कैलाश श्रीवास्तव, जूही तिवारी, दीपिका शर्मा, सिद्धि मिश्रा, मनीषा यादव, शिप्रा सिंह, शशांक रघुवंशी, सुभाष पाठक, अरविंद यादव सहित सैकड़ों अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सहायक महाप्रबंधक प्रशासन एवं जनसंपर्क आत्मानंद सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अमर शहीदों एवं राष्ट्रभक्तों को नमन किया। उन्होंने सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने के लिए इसी तरह देशभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया