स्कूली वाहन टेंपो चालक के लापरवाही से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत
दैनिक शाक्य समाचार
बृजभान यादव
आलापुर (अम्बेडकर नगर) थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत गिरैया बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र की स्कूली वाहन टेम्पो चालक की लापरवाही से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मालूम हो पानी पीने की बोतल का ढक्कन गिरने पर उसे उठाने के लिए मासूम ने चालक को बताया एकाएक वाहन रोकने से टेम्पो से गिरा छात्र और आ गया टेम्पो के नीचे । चालक ने बच्चे के ऊपर से निकाल दिया टेम्पो का पहिया पुनः पीछे करने लगा टेम्पो चालक जिससे मासूम बच्चे की कुचल कर स्कूल से 200 मीटर की दूरी पर हुई दर्दनाक मौत हो गई। हंसते खेलते परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। मृतक छात्र चार बहनों के बीच एक भाई था मां बाप बहनें इन्तजार कर रही थी घर और ऋतिक जो चन्द मिनटों में घर पहुंचने वाला था वह हमेशा के लिए बहुत दूर चला गया और परिवार में कोहराम मच गया। मामला थानाक्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम जैती का है अजीत कुमार पुत्र दिनेश कुमार का लड़का ऋतिक उम्र लगभग 10 वर्ष गिरैया बाजार स्थित रामजी तिवारी पब्लिक स्कूल में 31/7/26 को पढ़ने आया था। दोपहर लगभग दो बजे जब अवकाश हुआ तो स्कूल से बच्चों को लेकर टेम्पो चालक अभी 200 मीटर गया था और यह दर्दनाक घटना हो गई। घटना के बाद स्कूल के शिक्षक और परिजन बच्चे को लेकर जहांगीरगंज एवं आजमगढ़ अस्पताल पहुंचे लेकिन डाक्टर बच्चे को बचा नहीं सके। वाहन और चालक ग्राम कोटिया अशरफपुर निवासी चन्दन यादव एवं विद्यालय के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर मृतक मासूम के पिता ने कार्यवाही करने की मांग की है। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर अन्यत्र परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है और विधिक कार्यवाही शुरू कर जॉच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना से विद्यालय में चल रहे टेम्पो और तिपहिया वाहन पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है वही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।