-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

जिला जज संग अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण।

अभयराज सिंह
सोमवार, 14 सितंबर 2026, सितंबर 14, 2026 WIB Last Updated 2026-09-14T13:13:51Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - माननीय जिला जज बदायूँ विवेक संगल, जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रट तौसीफ रज़ा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जिला कारागार बदायूँ का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों, किशोर बैरक, पाठशाला, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण किया गया। फोर्स के साथ बंदियों की तलाशी ली गई। निरीक्षण के दौरान बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गयी। डीजे ने निर्देश दिए कि बंदियों के हिस्ट्री टिकट में चिकित्सक आयु ठीक निर्धारित करके लिखें। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाये व साफ-सफाई दुरुस्त रखी जाए। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राजेन्द्र कुमार व जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Komentar

Tampilkan

  • जिला जज संग अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज