-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बदायूँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 120 अदद गिरे/खोये विभिन्न कंपनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए, बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये ।

मंगलवार, 13 जनवरी 2026, जनवरी 13, 2026 WIB Last Updated 2026-01-13T09:41:49Z
दैनिक शाक्य समाचार 
अभय राज सिंह 
बदायूं:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में बरामदशुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया ।मोबाइल स्वामियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ व स्वाट/सर्विलांस टीमों को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। सर्विलांस सेल बदायूँ व विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को किये सुपुर्द।
 CEIR पोर्टल व प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए विभिन्न कम्पनियों के कुल 120 अदद गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन किये बरामद।

बरामदगी-:
सर्विलांस सेल – 80 मोबाइल बरामद ।
थाना सिविल लाइन – 20 मोबाइल बरामद ।
थाना वजीरगंज – 6 मोबाइल बरामद ।
थाना बिसौली – 4 मोबाइल बरामद ।
थाना उझानी – 4 मोबाइल बरामद ।
थाना दातागंज – 3 मोबाइल बरामद ।
थाना बिनावर – 1 मोबाइल बरामद ।
थाना इस्लामनगर – 1 मोबाइल बरामद ।
थाना कुंवरगांव – 1 मोबाइल बरामद ।

*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. निरीक्षक माधौ सिंह विष्ट प्रभारी स्वॉट मय टीम
2. उप निरीक्षक धर्वेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम।
Comments

Tampilkan

  • बदायूँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 120 अदद गिरे/खोये विभिन्न कंपनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए, बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये ।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular