दैनिक शाक्य समाचार
अभय राज सिंह
बदायूं -जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार मकर संक्रांति का अवकाश 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होगा। ज्योतिषविद आचार्य देवज्ञ कृष्ण शास्त्री और काशी विद्दत परिषद के महामंत्री प्रो रामनारायण द्विवेदी के अनुसार हर साल सूर्य राशि के परिवर्तन में 20 मिनट का अंतर आता है जिससे तीन वर्ष में 1 घंटे का अंतर हो जाता है। और 72 वर्ष में 24 घंटे का अंतर आ जाता है क्योंकि सूर्य और चंद्र गृह मार्गी होते हैं ये पीछे नहीं हटते हैं। इसलिए एक दिन बढ़ जाता है हालांकि 2008 में ही 72 वर्ष पूरे हो गए थे लेकिन 6 वर्षों तक सूर्य का राशि परिवर्तन प्रातः काल में होने से पूर्व कल मानकर मनाई जाती रही। इस वर्ष 2026 में ग्रहों के राजा सूर्य 15 जनवरी को धनु से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। अब ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 55 वर्षों तक मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को ही मनाया जाया करेगा।
दैनिक शाक्य समाचार
संपादक
पुनीत कुमार शाक्य