-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

15 जनवरी को अवकाश, 28 नवम्बर को खुलेंगे न्यायालय

मंगलवार, 13 जनवरी 2026, जनवरी 13, 2026 WIB Last Updated 2026-01-14T12:18:46Z
दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद कुमार 
बदायूँ : 13 जनवरी। जनपद न्यायाधीश ने अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद से प्राप्त पत्र के द्वारा 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को मकर संक्रांति के पर्व पर माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के जिला न्यायालयों में अवकाश घोषित किये जाने एवं इस अवकाश के एवज में किसी भी एक चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं।उन्होंने बताया कि मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद से प्राप्त पत्र के परिप्रक्ष्य में जनपद न्यायालय, बदायूँ एवं समस्त बाहय स्थित न्यायालयों में 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को मकर संक्रांति के पर्व पर अवकाश घोषित किया जाता है एवं इसघोषित अवकाश के एवज में 28 नवम्बर 2026 चतुर्थ शनिवार को समस्त न्यायालय न्यायिक कार्य सम्पादित किये जाने हेतु खुले रहेंगे। सभी समस्त सम्बन्धित सूचित हों।
-----
Comments

Tampilkan

  • 15 जनवरी को अवकाश, 28 नवम्बर को खुलेंगे न्यायालय
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular