-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को साइबर क्राइम थाना द्वारा सम्पूर्ण फ्राड का शत प्रतिशत 19986 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस

गुरुवार, 15 जनवरी 2026, जनवरी 15, 2026 WIB Last Updated 2026-01-15T12:12:29Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 
संत कबीर नगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर क्राइम थाना द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को सम्पूर्ण फ्राड का शत प्रतिशत 19986 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई गयी पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उन्होंने गूगल पे के माध्यम से अपने रिश्तेदार को पैसा भेजा गया था जो फेल्ड हो गया जिसके सम्बन्ध में जानकारी लेने के लिए पीड़ित द्वारा सर्ज इंजन से गूगल पे कस्टमर केयर का हेल्पलाइन नम्बर सर्च किया गया परन्तु गलत नम्बर पर काल कर दिया गया जिससे गूगल पे कस्टमर केयर से बात न होकर फ्राडर के पास काल चला गया उससे बात करने पर उसके द्वारा पीड़ित से ओटीपी लेकर फ्राड कर दिया गया प्रार्थना पत्र मिलते ही साइबर क्राइम थाना द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सबूतों को देखकर साइबर क्राइम टीम द्वारा संबंधित बैंक और भुगतान गेटवे से संपर्क स्थापित कर ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया साइबर क्राइम पुलिस के तकनीकी हस्तक्षेप के कारण धोखाधड़ी की पैसा वापस करवाया गया इस पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना की भूरी भूरी प्रसंशा की रिकवर कराने वाले अधिकारी कर्मचारी प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे आरक्षी रामप्रवेश मद्देशिया आरक्षी धीरेन्द्र कुमार आरक्षी सौरभ यादव पुलिस जनता से अपील कि है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी अज्ञात खाते में पैसा ट्रांसफर न करें बैंक अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध कॉल मैसेज पर विश्वास न करें किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी ओटीपी पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें सावधानी ही सुरक्षा है साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर सेल को सूचित करें।
Comments

Tampilkan

  • क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को साइबर क्राइम थाना द्वारा सम्पूर्ण फ्राड का शत प्रतिशत 19986 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular