-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

आठ दिवसीय बुद्ध कथा का पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता शाक्य ने फीता काट कर शुभारंभ किया!

मंगलवार, 13 जनवरी 2026, जनवरी 13, 2026 WIB Last Updated 2026-01-13T11:39:02Z
दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद कुमार 
बिल्सी बदायूं:ग्राम बाँस बरौलिया में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने ग्राम वासियों की सहयोग से सम्राट अशोक महान जन कल्याण समिति के तत्वावधान में कराई जा रही आठ दिवसीय बुद्ध कथा का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। सर्व प्रथम ममता शाक्य ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। आयोजक समिति के पदाधिकारियों एवं ग्राम वासियों ने ममता शाक्य का स्वागत फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर ममता शाक्य ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत का पालन करना चाहिए क्योंकि ये सिद्धांत बौद्ध नैतिकता की नींव है और हम सभी को संयमित और सदाचारी जीवन जीने का संदेश देते हैं। ममता शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का अष्टांगिक मार्ग,मध्यम मार्ग और पंचशील सिद्धांत भगवान बुद्ध के उपदेशों में प्रमुख है जो हमें वर्तमान में जीने, क्रोध त्यागने और करुणा से जीने की शिक्षा देते हैं। ममता शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के अनुसार घृणा से घृणा का कभी अन्त नहीं होता है प्रेम से ही उसका अंत सम्भव है, दूसरों के प्रति प्रेम और दया का भाव रखें। मौर्य शाक्य कुशवाहा सैनी समाज के जिला अध्यक्ष श्री रामेश्वर शाक्य ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मनुष्य का मन ही सब कुछ है भगवान बुद्ध ने कहा है कि हम जो सोचते हैं वही बन जाते हैं।हम सभी को शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए और अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करना चाहिए। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह तोमर व मुकेश चन्द्र मौर्य ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष महीपाल मौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर अमर सिंह, श्रीपाल, किशुन लाल, पूर्व प्रधान ओमकार शाक्य, कृष्ण पाल, श्याम सिंह, अर्पित शाक्य, रिंकू मौर्य, हेमेंद्र शाक्य, नीरेश शाक्य, विनय शाक्य, नरेश शाक्य, भगवान सिंह शाक्य सहित भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहें।

Comments

Tampilkan

  • आठ दिवसीय बुद्ध कथा का पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता शाक्य ने फीता काट कर शुभारंभ किया!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular