-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

महिलाओं की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के लिए हुआ कार्यक्रम का आयोजन

मंगलवार, 13 जनवरी 2026, जनवरी 13, 2026 WIB Last Updated 2026-01-13T11:34:52Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 

ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान के लिए ग्रामीणों से बातचीत कर किया गया जागरुक


संत कबीर नगर – थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जानकारी दी गई साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090 आपातकालीन सेवा 112 चिकित्सा सहायता 108 बाल सहायता नंबर 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा वार्ड नंबर 20 तथा ग्राम कसयाला में थाना दुधारा द्वारा ग्राम पंचदेउरा में महिला थाना द्वारा तितौवा समय माता मंदिर में थाना धनघटा द्वारा ग्राम नेतवापुर चपरापूर्वी बिडहर घाट में थाना महुली द्वारा कस्बा महुली में थाना मेंहदावल द्वारा ग्राम नई बाज़ार अंजहिया पश्चिम टोला बीमापार में बखिरा द्वारा ग्राम सभा कदमा में थाना बेलहरकला द्वारा ग्राम गनवरियां में थाना धर्मसिंहवा द्वारा ग्राम भुलकी केंचुआ खोर में महिलाओं बालिकाओं व स्कूली छात्राओ को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं
Comments

Tampilkan

  • महिलाओं की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के लिए हुआ कार्यक्रम का आयोजन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular