दैनिक शाक्य समाचार
शैलेश श्रीवास्तव
गोरखपुर - भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ का अति महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ’पत्रकार हितों के लिए चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन नगर के कमिश्नरेट में संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा जी की देख रख में किया गया। यह आयोजन संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सरदार दिलावर सिंह के सुझाव पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि जिले की प्रत्येक तहसील में इसका आयोजन कर प्रिन्ट मीडिया इलेक्ट्रानिक मीडिया डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकारों को पत्रकारिता की नई नई तकनीकी जानकारी दी जाएगी अपने सुझाव में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला ने कहा कि इस कार्यकम के बदौलत हम सभी पत्रकार मित्रों के सुख दुःख की जानकारी साझा कर सकते हैं। चर्चा में मण्डल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौधरी जिला महासचिव पवन कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष पंचानंद पाण्डेय नगर अध्यक्ष आर.के श्रीवास्तव जिला व्यवस्था प्रमुख विश्वनाथ उपाध्याय सदर तहसील अध्यक्ष बबलू प्रजापति चौरीचौरा तहसील प्रभारी अरविंद कुमार मोहम्मद हुसैन एडवोकेट सुनील गुप्ता एवं डी.पी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।