Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन।

बुधवार, 21 जनवरी 2026, जनवरी 21, 2026 WIB Last Updated 2026-01-21T12:48:17Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 
संत कबीर नगर– जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया
किसान दिवस में उपस्थित किसान एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले माह में किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं के अनुपालन पर चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में गन्ना खरीद सही ढंग से चल रही है एवं किसी भी केन्द्र पर जाम की समस्या नहीं है डीसीओ ने अवगत कराया की केंद्र पर समस्त सुविधाएं बरकरार हैं एवं सभी क्रय केदो पर नियमित रूप से विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण चल रहा है एवं खरीद सुचारू रूप से चल रही है एवं किसान संतुष्ट है धान खरीद के संदर्भ में डिप्टी आरएमओ द्वारा अवगत कराया गया की समस्त खरीद केदो द्वारा लक्ष्य की पूर्ति कर ली गई है एवं इस जनपद को अतिरिक्त 50000 कुंटल धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके क्रम में हर केन्द्रों पर खरीद जारी है किसान अपनी स्वेक्छा अनुसार पंजीकरण के सापेक्ष अपने धान को तौल करा सकता है एवं किसी भी धान क्रय केंद्र पर अब एक से दो दिन की ही वेटिंग है मुख्य विकास अधिकारी ने इफ्फ्को से जानकारी मांगी गई कि ड्रोन का छिड़काव कहां और कितने किसानो के यहाँ किया गया है इस पर इफको के क्षेत्र अधिकारी ने अवगत कराया कि कल 150 एकड़ में ड्रोन यूरिया का छिडकाव हुआ है परंतु किसानों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है उनके द्वारा यह भी बताया क्या की जनपद में जो ड्रोन दीदी नामित है वह इस कार्य हेतु बहुत इच्छुक नहीं है इस प्रकरण पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए इफको को निर्देश दिया गया कि ड्रोन द्वारा छिड़काव का कड़ाई से पालन किया जाए एवं जो ड्रोन दीदी इच्छुक नहीं है उसके स्थान पर किसी दूसरे का चयन कर उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाए 
नलकूप विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जो नलकूप संख्या 194 198 363 बंद है उन्हें चालू कर दिया गया है जिसमें बालूशासन करेली और भैंसा वर्तमान स्थिति में चलित अवस्था में है इसी क्रम में श्याम मोहन यादव ग्राम नैना झाला द्वारा अवगत कराया गया कि उनके खेत के बगल में सरकारी ट्यूबवेल है ट्यूबवेल चलती हुई स्थिति में है परंतु उसके सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने की वजह से उसका दुरुपयोग किया जाता है जिसकी वजह से पानी फैल जाता है और वहां खेती नहीं हो पा रही है इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तुरंत नलकूप विभाग को निर्देश दिया गया की समस्त कमांड एरिया का रोस्टर निर्धारित कर पानी देने हेतु दिनांक तय कर लिया जाए इस रोस्टर के हिसाब से पानी दिया जाए जिसकी जानकारी कृषकों को समय-समय से दीगई कृषक नेता ब्रह्मादीन चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि विकासखंड से सेमारियावा में बुधाकला में जो हॉस्पिटल पी एच सी है वहां पर डॉक्टर सप्ताह में तीन दिन बैठते हैं उनके बैठने पर लगभग 200 से लेकर 250 तक मरीजों की भीड़ लग जाती है परंतु वहां स्टाफ की कमी होने की वजह से वहां का संचालन ढंग से नहीं हो पता है उनके द्वारा अनुरोध किया गया कि इस केंद्र पर स्टाफ बढ़ाया जाए इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया की मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर वहां समाधान कराया जाएगा विद्युत विभाग की समस्या के बारे में अवगत कराते हुए ग्राम चंदीदीह विकासखंड बघौली के कृषक सूर्यवंश चौधरी ने अवगत कराया कि बिल के समायोजन में बहुत समस्या आ रही है एवं कृषको को समायोजन का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है इस क्रम में उन्होंने अवगत कराया की छूट हेतु संबंधित अधिकारी से संपर्क करने पर उन्हें गलत जानकारी दी जाती है एवं कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने एसडीओ विद्युत को निर्देश दिया कि तत्काल संबंधित से बात कर इस प्रकरण पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए कि किसानों को गलत जानकारी क्यों दी जा रही है एवं उसका समाधान कराया जाए साथ ही एक कृषक द्वारा अवगत कराया गया कि उसके छप्पर के ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन गुजरा हुआ है अब उसे छप्पर की जगह पक्की मकान बन रही है लेकिन हाई वोल्टेज लाइन हटाने के लिए विभाग आनाकानी कर रहा है जिस पर एसडीओ ने अवगत कराया कि हाई वोल्टेज लाइन हटने के लिए कृषक को स्वयं अपना भुगतान देना पड़ता है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि एस्टीमेट बनाकर किसान को दिया जाए एवं हाई वोल्टेज लाइन को शीघ्र ही हटा दिया जाए किसान दिवस में समस्त जनपद स्तरीय विद्युत विभाग के अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्ति गई एवं निर्देशित किया गया कि हर बार बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत मेहदावल एवं खलीलाबाद अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे एवं किसानों द्वारा किए गएशिकायत जिसमें प्रोविजनल बिल में सारी गड़बड़ी है उसको ठीक करके किसानों को सही बिल के बारे में अवगत कराएँगे साथ ही जिन किसानो का लोड अपने आप विभाग द्वारा बढ़ जा रहा है उसे किसान के बिना पूछे बिना अवगत कारण उसके विद्युत की क्षमता ना बढ़ाया जाए इसी क्रम में कृषकों ने शिकायत किया कि रेलवे ने 130 फीट की जमीन का मुआवजा देकर 133 फीट या कहीं कहीं उससे ज्यादा जमीन का कब्जा किया है जिसका मुआवजा उन्हें प्राप्त नहीं हो पा रहा है ऐसी स्थिति में या तो उन्हें 130 फीट से ज्यादा की गई हुई कब्जा जमीन का मुआवजा दिया जाए या जितने भी पोल लगे हैं उनको निर्धारित सीमा में कर लिया जाए इस क्रम में सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि जितने लोगों की जमीन रेलवे द्वारा ज्यादा ली गई है वह अपना आवेदन जिलाधिकारी कार्यालय में अपर जिलाधिकारी को दे दें वहां से समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा
बैठक में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग द्वारा चलाई गई समस्त योजनाओं का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया गया एवं किसानों से अनुरोध किया गया कि उद्यान विभाग के पास इसका हर प्रकार की सब्जियों के बीज उपलब्ध है जिन्हें एक निर्धारित दर देकर प्राप्त किया जा सकता है इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार यादव जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी किसान बंधु आदि उपस्थित रहे।
Comments

Tampilkan

  • सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज